Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

केरल में एक व्यक्ति ने पांच लोगों की हत्या की, मां की हालत गंभीर

दिलदहला देने वाली एक घटना में 23 साल के एक व्यक्ति ने सोमवार को वेंजारामूडू में पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 साल के भाई, 80 साल की दादी और एक युवती समेत छह लोगों की हत्या की है, जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अफान नाम के इस व्यक्ति वारदात के बाद जहर खा लिया था, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि आरोपित मां, जिस पर अफान ने हमला किया था, को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो उसके करीबी रिश्तेदार थे - कथित तौर पर उसके मामा और मामा की पत्नी।

पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी के निकट वेंजारामूडू इलाके में तीन घरों में सामूहिक हत्याकांड हुआ। घटना तब प्रकाश में आई जब शाम को अफान वेंजारामूडू पुलिस थाने में आया और उसने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस परिस्थितियों की जांच कर रही हैं जिनके कारण ये चौंकाने वाली घटना घटी।