Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

तमिलनाडु: आईओसीएल में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

तमिलनाडु के तोंदियारपेट में इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के एक केंद्र में बुधवार को हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अग्नि और बचाव सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ये घटना उस वक्त हुई जब कर्मचारी इथेनॉल रखने के एक टैंक को वेल्डिंग कर रहे थे। 

घटना के तुरंत बाद दमकल की पांच गाड़िया मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि जब वो पहुंचे तो आग को बुझाया जा चुका था। घटना में एक कर्मी की मौत हो गई है वहीं एक दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।