Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

मिजोरम के वैरेंगटे गांव में घर में आग लगने से एक की मौत

मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे गांव में को एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग सीमावर्ती गांव में मौजूद एक पारंपरिक असम-प्रकार के घर में लगी। घर की मालकिन 78 साल की महिला की आग की चपेट में आने से जान चली गई। आसपास के लोगों का अनुमान है कि आग रसोई से शुरू हुई थी।

आग लगने की खबर सुनकर महिला का पोता उसे बचाने के लिए दौड़ा। जब वो रसोई के पास पहुंचा तो उसकी दादी दरवाजे के पास बेहोश पड़ीं थीं। वो किसी तरह उन्हें खिड़की से बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थीं। दादी को बचाने के दौरान पोता भी आग की चपेट में आ गया है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।