Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपित घायल, एक गिरफ्तार

इंदौर में दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या में शामिल दो आरोपितों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपित घायल हो गया और दूसरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपित की पहचान शाकिर के तौर पर हुई है, जिसने 12 मई को आजादनगर में मोइन खान नाम के शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

डीसीपी विनोद मीणा ने कहा कि आरोपित शाकिर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। वहीं शाकिर का सहयोगी मुठभेड़ में घायल मिला, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।