Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

Jharkhand: कोयला खदान का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

झारखंड के रामगढ़ जिले में ‘अवैध’ खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। ये घटना जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि राहत-बचाव अभियान के लिए एक टीम को भेजा गया है। 

कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, “अब तक एक शव बरामद किया गया है और बचाव अभियान जारी है। खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।” उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीण कोयले का ‘‘अवैध’’ खनन कर रहे थे। 

रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, “हमें सुबह घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच के लिए प्रशासन की एक टीम मौके पर भेजी गई है।”