Breaking News

कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |   केरल: इडुक्की में भारी बारिश के बाद मलंकारा बांध के 5 शटर खोले गए     |   भारी बारिश के कारण चेंगन्नूर-अरनमुला रोड के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित     |  

जिसके सिर पर योगी का हाथ, उसका चमका सितारा

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. देश की हाई प्रोफाइल सीट गोरखपुर में भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे. यहां पर मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रवि किशन और इंडिया गठबंघन की उम्मीदवार काजल निषाद के बीच है. रवि किशन यहां के मौजूदा सांसद हैं. भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन लगातार दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन ने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. रवि किशन के लिए लड़ाई इस बार भी आसान मानी जा रही है, क्योंकि गोरखपुर में सिक्का बीजेपी का ही चलता आया है. पिछले 26 वर्षों से योगी आदित्यनाथ के दम पर यहां पर भगवा पार्टी का पचरम लहरा रहा है.