Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

पुलिस के किस फैसले पर अखिलेश ने उठाए सवाल?

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसे लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक निर्देश जारी किया था, जिसके मुताबिक यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले तमाम होटलों, ढाबों और फल विक्रेताओं को अपनी दुकान और ठेले पर मालिक का नाम चस्पा करना होगा. इस आदेश को लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किए इस आदेश की आलोचना की है. उन्होंने मामले में कोर्ट से दखल देने की भी अपील करते हुए लिखा है कि, “माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जांच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे. ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं