Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

देशभक्त दिवस के मौके पर लोगों ने वीर शहीदों को किया याद

मणिपुर ने मंगलवार को एंग्लो-मणिपुर युद्ध के नायकों को सम्मानित करते हुए राज्य में देशभक्त दिवस मनाया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अलग-अलग जगहों पर शहीद हुए नायकों को श्रद्धांजलि दी और राज्य में समुदायों के बीच शांति की अपील की।

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी देशभक्त दिवस मनाया। कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कांग्रेस भवन में बीर टिकेंद्रजीत सिंह और जनरल थंगल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

13 अगस्त, 1891 मणिपुर के इतिहास में अहम दिन है। इसी दिन बीर टिकेंद्रजीत और जनरल थंगल को अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए फेदा पुंग में सार्वजनिक रूप से फांसी पर चढ़ा दिया था। वीरता और देशभक्ति के प्रतीक इस दिन को मणिपुर में हर साल "देशभक्त दिवस" ​​के तौर पर मनाया जाता है।