Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

खटीमा गोलीकांड के दो बलिदानियों को भूले अफसर

विधानसभा के अफसर विधानभवन के पुनर्निर्माण कार्यों में बनाई गई शौर्य दीवार पर राज्य के दो बलिदानी आंदोलनकारियों की तस्वीरें लगाना भूल गया। खटीमा गोलीकांड के इन शहीदों के पोट्रेट न होने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने नाराजगी जताई है।

 

 

पिछले कई माह से देहरादून स्थित विधानभवन में पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। साज-सज्जा के बीच सबकी निगाहें भवन के प्रवेश द्वार पर बनी खूबसूरत शौर्य दीवार पर टिक रही हैं। यहां राज्य आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले बलिदानियों की पोट्रेट लगाई गई हैं। इनमें खटीमा गोलीकांड के बलिदानियों की तस्वीरें भी शामिल हैं। खटीमा गोलीकांड के सात में से पांच बलिदानियों की तस्वीरें तो यहां लगी हैं और दो को भुला दिया गया।