Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

J-K: बांदीपोरा के अनोखे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी, पर्यटन क्षेत्र में सुधार के संकेत

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले का राजदान पास अप्रैल के महीने में भी, कश्मीर घूमने आने वाले लोगों को हैरान करता रहता है। राजदान पास गुरेज का प्रवेश द्वार है। यहां ताजा बर्फबारी हुई। ये जगह खूबसूरत कुदरती नजारे देखने के शौकीन लोगों की अनोखी यात्राओं को जादुई और शांत अनुभव में बदल देती है।

पहलगाम आतंकी हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर घाटी के कई ऐसे इलाकों में रौनक और पर्यटकों की भीड़ दिख रही है, जहां लोग आम तौर पर कम जाते हैं। इसे पर्यटन के पटरी पर लौटने का संकेत माना जा रहा है। साथ ही ये इलाके के लोगों में नई उम्मीदें जगा रहे हैं।

पहली बार आने वाले पर्यटकों के लिए ये नया अनुभव है। वहीं खामोश वादियों को निहारने के शौकीन भी मानते हैं कि अगर कश्मीर बेहद सुंदर, शांत और सचमुच घूमने लायक जगह है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बांदीपोरा जैसी जगहों की ओर लोगों का रुझान धीरे-धीरे और तेज होगा, क्योंकि यात्री अब घाटी के पारंपरिक पर्यटन स्थलों से हटकर ज्यादा शांत और अब तक अनदेखे नजारों की तलाश कर रहे हैं।