Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

ओडिशा: बिजली गिरने से छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत

ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में छह महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट जिले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि जाजपुर और गंजाम जिलों में दो-दो और ढेंकानाल तथा गजपति जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के परीडीगुडा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे, जिन्होंने भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में काम करते समय एक झोपड़ी में शरण ली थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झोपड़ी पर बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जाजपुर जिले के धर्मशाला क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई।