Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

ओडिशा: भारतीय हॉकी टीम का भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर बुधवार को भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत हुआ। ओडिशा के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज और कई कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि वे लोगों का सम्मान और प्यार पाकर बहुत खुश हैं। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।

कलिंग स्टेडियम और फिर लोकसेवा भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारतीय हॉकी टीम के सभी 16 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का चेक देकर स्वागत सम्मान किया।

इसके अलावा, हॉकी टीम के सहायक कर्मचाराियों को भी 10-10 लाख रुपये देकर स्वागत किया गया। टीम के एकमात्र ओड़िया खिलाड़ी अमित रोहिदास को 4 करोड़ रुपये देकर ओडिशा सरकार ने सम्मानित किया।