Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंत्योदय गृह योजना की शुरुआत की

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कलाहांडी जिले के भवानीपटना में राज्य सरकार की एक प्रमुख आवास योजना अंत्योदय गृह योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सभी जारी आवास योजनाओं, प्राकृतिक /मानव निर्मित आपदाओं के शिकार, विकास परियोजनाओं के कारण विस्थापित परिवारों, ऐसे दिव्यांग जो परिवार के मुख्य कमाई वाले सदस्य है और वन अधिकार अधिनियम के पात्र लाभार्थियों को पक्के घर दिए जाएंगे।

माझी ने मंच पर 10 लाभार्थियों को कार्य आदेश वितरित किए जबकि योजना के शुरुआती दिन राज्य भर में कुल 60,000 कार्य आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने कालाहंडी जिले के लिए 617.51 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, 223.66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 393.85 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

माझी ने सभा में कहा कि 1970 के दशक से आज तक गरीब लोग घर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अब, सभी के पास अपना पक्का घर होगा।उन्होंने कहा कि सरकार नई योजना के तहत सबसे गरीब और सबसे असहाय लोगों को घर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में हर जरूरतमंद व्यक्ति को पक्का घर प्रदान करने की घोषणा की थी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजाना शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, "इस मिशन को और तेज करने के लिए हमने ओडिशा में अंत्योदय गृह योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए सभी के लिए एक पक्का घर सुनिश्चित किया जा सकेगा।"