Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष ने की सर्वदलीय बैठक, मानसून सत्र के लिए विधायकों से मांगा सहयोग

Odisha: ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने मंगलवार को मानसून सत्र से पहले एक सर्वदलीय बैठक की और सदन में सुचारू रूप से कार्यवाही चलाने के लिए सत्ताधारी और विपक्षी दलों के सदस्यों से सहयोग मांगा। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 21 सितंबर को अवकाश रहेगा।

सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम ने कहा कि वे मौजूदा प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए सदन चलाने में अध्यक्ष के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्र के लिए पार्टी की रणनीति बुधवार को यहां होने वाली बैठक में तय की जाएगी।