उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक ओयो होटल में 22 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका बाराबंकी की रहने वाली थी. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. होटल वालों ने बताया कि लड़की के साथ एक लड़का भी था. जो वहां से फरार है. पुलिस ने जब उसकी तलाश की तो लड़के का शव बाराबंकी के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. उसने सुसाइड कर लिया था.