J&K के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में उन्होंने अपनी पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक की मांग की है. याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.
इससे पहले हाई कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला की याचिका खारिज कर दी थी. फैमिली कोर्ट ने तलाक देने से इंकार किया था जिसे हाई कोर्ट ने सही ठहराया था. उमर और पायल अब्दुल्ला की शादी साल 1994 में हुई थी, लेकिन दोनों 2009 से अलग-अलग रहने लगे.