Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

12 साल बाद भी कुछ नहीं बदला, महिला सुरक्षा पर निर्भया की मां

23 साल की फिजियोथेरेपी लड़की के साथ क्रूर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को 12 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उसकी मां को लगता है देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी नहीं बदला है।

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, "आज 12 साल हो गए लेकिन चीजें वैसी ही हैं। हमारी लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष जारी है। दुख की बात ये है कि कुछ भी नहीं बदला है। हालात बदतर हो गए हैं। हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं? 'निर्भया' के 12 साल बाद, उसे न्याय मिला, दोषियों को सजा दी गई। लेकिन इतनी सारी घटनाएं हुईं और मुझे नहीं लगता कि बाकी लड़कियों को न्याय मिला है। हमारे समाज और व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।"

पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने कहा, "अपराध और बलात्कार की रोकथाम का उत्तर सामुदायिक पुलिसिंग है। समुदाय में ये घरों से शुरू होता है। जिस तरह से लड़के और लड़कियों का पालन-पोषण किया जाता है, स्कूल, शिक्षक, पंचायतें, स्थानीय प्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी और पुलिस। ये सब सामुदायिक पुलिसिंग है। यदि आप सामुदायिक पुलिसिंग के रूप में काम नहीं करेंगे तो ये होता रहेगा।"
2012 के भयावह निर्भया कांड की सोमवार को 12वीं बरसी है।