Lok Sabha Elections 2024: 13 मई को होने जा रहे मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. झारखंड (Jharkhand) की खूंटी (Khunti) लोकसभा सीट से BJP के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) की चुनावी सभा में तूफान और बारिश आने से टेंट उखड़ गए।
अर्जुन मुंडा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, ''संविधान खतरे में नहीं है उनकी राजनीति खतरे में है। इसलिए इस तरीके की बातें कर रहे हैं क्योंकि लोगों ने उन्हें बता दिया कि देश की जनता क्या चाहती है।''