Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

नोएडा: साइबर ठगों ने महिला से ठगे थे 84 लाख रूपये

नोएडा में एक महिला को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर गैंग को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले शातिर अपराधी को साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया हैं.

आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद किया हैं. आरोपी उमेश महाजन ठगी करने वाले साइबर गैंग को बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसमें 5 लाख 110 रुपए ट्रांसफर हुए थे.

जबकि साइबर ठगों पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट कर फर्जी पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और अवैध मादक पदार्थो की बिक्री का भय दिखाकर 84 लाख रुपये की ठगी की थी.