केरल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं है कि किसी को भी विदेश चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्नपत्र और आंसर की प्राप्त हुई है, जैसा कि एक दिन पहले सोशल मीडिया में दावा किया गया था.
राज्य पुलिस मीडिया केंद्र (एसपीएमसी) द्वारा जारी एक बयान में पुलिस ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे सावधान रहें तथा ऐसे किसी भी झांसे में नहीं फंसें और न ही प्रश्नपत्रों के लिए पैसे दें.