Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Gwalior: शादी की खुशी में शराब न पिलाने से नाराज हुए पड़ोसी, दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव में हुई इस घटना में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए है। परिवार के सदस्यों ने ये आरोप भी लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष घरेलू सामान के साथ रुपये भी लूट ले गए।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि पटाई गांव के रहने वाले महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी और इस खुशी में उनके पड़ोसियों ने शराब पिलाने को कहा, जिसे लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि दूल्हे ने शराब के रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई।

मनीष यादव ने बताया कि घायलों की चिकित्सकीय जांच कराई गई और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महेश जाटव की मां शीला जाटव ने कहा कि दुल्हन के आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं कि इसी दौरान कुछ पड़ोसी आ गए और महेश से शराब के लिए रुपये मांगने लगे।

उन्होंने कहा कि इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर पड़ोसियों ने उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। शीला ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने के दौरान पड़ोसियों ने उनकी, उनके पति और महेश की दुल्हन को भी नहीं बख्शा।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, वे घरेलू सामान के साथ घर पर रखे कुछ रुपये भी लूट ले गए। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।