Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

Bihar News: जेडीयू के अध्यक्ष चुने गए नीतीश कुमार

जेडीयू नेता नेता के. सी. त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि निवर्तमान ललन सिंह ने पद छोड़ दिया और उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

बाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इन निर्णयों की पुष्टि होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के ज्यादातर प्रमुख नेताओं की राय थी कि कुमार को सबसे प्रमुख चेहरा होने के नाते 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस अहम समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए।

पार्टी विपक्षी गुट इंडिया का हिस्सा है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के कई नेताओं ने कुमार के साथ हाल की बातचीत में सिंह की नेतृत्व शैली की भी आलोचना की।