Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चुनाव नतीजों के बाद नितिन गडकरी का आया पहला रिएक्शन, कही ये बात

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और बीजेपी के कई मंत्रियों में एक बार फिर से अपनी-अपनी सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन गडकरी का नाम भी इसमें शुमार है.

गडकरी ने नागपुर सीट से मिली जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि नागपुर की जनता ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताया है. वह देश के विकास के लिए काम करेंगे.

नितिन गडकरी ने कहा, "जनता ने मुझ पर तीसरी बार भरोसा किया और तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया. मैं इसका इस्तेमाल देश के विकास के लिए काम में करूंगा."