Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Odisha: बिना इजाजत पुरी के जगन्नाथ मंदिर में नौ बांग्लादेशी, पुलिस ने हिरासत में लिया

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में बिना इजाजत के घुसने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कई बांग्लादेशी गैर-हिंदुओं ने नियमों का उल्लंघन करते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश की। सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें रविवार शाम को हिरासत में लिया गया।

पुरी के एएसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया। मंदिर के नियमों के मुताबिक केवल हिंदुओं को ही मंदिर में जाने की इजाजत है। सुशील मिश्रा ने कहा कि अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।