Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

उदयपुर के निखिल टंडन के पास है टीपू सुल्तान की तलवार

18वीं सदी की एक तलवार के बार में दावा किया जा रहा है कि ये टीपू सुल्तान की है। हस्तशिल्प का कारोबार करने वाले उदयपुर के युवा कारोबारी निखिल टंडन के कलेक्शन में कई ऐसी नायाब चीजें हैं।
इस तलवार पर चीते का चिन्ह है। इससे पता चलता है कि ये मैसूर में बनाई गई थी। बाद में शाही परिवार ने इसे निखिल टंडन को गिफ्ट कर दिया था। तलवार के अलावा निखिल टंडन के कलेक्शन में कई प्राचीन हथियार और कलाकृतियां भी हैं।

इसकी प्रामाणिकता साबित करने के लिए, निखिल ने दिल्ली और जयपुर में पुरातत्व विभाग को एक पत्र भेजा है जो जल्द ही इस बात की पुष्टि करेगा कि तलवार का कोई संबंध टीपू सुल्तान से है या नहीं।