Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मेरे लिए नई चुनौती, अपना कर्तव्य बखूबी निभाऊंगा... लद्दाख के एलजी नियुक्त होने पर कविंदर गुप्ता

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने सोमवार को लद्दाख के नए उप-राज्यपाल नियुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने लिए एक नई चुनौती बताया।

गुप्ता ने कहा, "ये मेरे लिए एक अच्छी खबर है। ये एक नई चुनौती है। मुझे ये अवसर देने के लिए मैं राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं। लद्दाख में कई चुनौतियां हैं। लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले, मैंने वहां काम किया है। हम वहां एक टीम के रूप में काम करेंगे और मैं अपना कर्तव्य बखूबी निभाऊंगा।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल भी नियुक्त किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।