Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

सीएम लालदुहोमा ने नई सैरांग-सिलचर ट्रेन सेवा का किया उद्घाटन, असम-मिजोरम की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Mizoram: मिजोरम की राज्य सरकार ने कहा है कि प्रदेश के सैरांग और असम के कछार जिले के सिलचर के बीच नई रेल सेवा के उद्घाटन से संपर्क बढ़ेगा और क्षेत्र के आर्थिक हालात में बदलाव लाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पु लालदुहोमा ने सोमवार को सैरांग स्टेशन पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री लालनीलामा, राजस्व मंत्री बी. लालछनज़ोवा और मुख्यमंत्री के सलाहकार तथा विधायक टीबीसी लालवेंछुंगा के साथ भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए लालदुहोमा ने सैरांग-सिलचर रेलवे लिंक को राज्य की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ये लिंक पड़ोसी राज्य असम के साथ संबंधों को मजबूत करेगा, अदरक जैसे कृषि उत्पादों के लिए व्यापक बाजार पहुंच प्रदान करेगा और राज्य की प्रमुख 'बना काइह' योजना को सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह नई रेल सेवा केवल यात्रियों की सुविधा के लिए नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण "आर्थिक प्रवेश द्वार" है। लालदुहोमा ने कहा, "सिलचर सिर्फ एक पड़ोसी शहर नहीं बल्कि मिजोरम के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक प्रवेश द्वार है। नई ट्रेन सेवा मिजोरम के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देगी।"