Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

देर रात कांपी नेपाल की धरती, काठमांडू के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप

नेपाल में काठमांडू के पास सुबह शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप से जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर सुबह तीन बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई।

भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टोनिक’ जोन (भूकंपीय इलाके चार और पांच) में से एक में है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते है। हिमालय की गोद में बसे देश में अब तक का सबसे भयावह भूकंप 2015 में आया था। उस समय 7.8 तीव्रता के भूकंप से 9,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 10 लाख से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा था।