Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

भोपाल में नीम के पेड़ का मनाया गया 30वां जन्मदिन, केक भी काटा गया

किसी इंसान के बर्थडे का केक तो एक आम बात है लेकिन क्या आपने कभी एक पेड़ का जन्मदिन मनाने के लिए केक काटा है। ये सुनने में भले ही अलग लगे, लेकिन भोपाल की पिपलानी कॉलोनी में रहने वाले लोग 21 जून, 1995 को इस नीम के पेड़ को लगाने के बाद से लगातार उसका जन्मदिन मना रहे हैं।

नीम के पेड़ के 30वें जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेने के लिए शहर के जल निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर को खास तौर पर न्योता भेजा गया था। उन्होंने नीम के पेड़ की देखभाल करने में इलाके के लोगों की कोशिशों को सराहा।

लोगों ने बताया कि नीम के इस पेड़ से उनका इमोशनल रिश्ता है क्योंकि उन्होंने अपने बच्चे की तरह इसकी देखभाल की है।