भारतीय नौसेना के जवानों ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल बांध से लापता विमान के मलबे को बाहर निकाला। 20 अगस्त को जमशेदपुर के सोनारी एयरोड्रोम से उड़ान भरने के बाद विमान बांध में क्रैश हो गया था। कैप्टन जीत सत्रू और ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के शव को एनडीआरएफ ने बीते गुरुवार को बरामद किए।
सेसना-152 विमान का पता चलने के बाद चांडिल बांध में भारतीय नौसेना की टीम का तलाशी अभियान सोमवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। नौसेना ने सोमवार रात गुब्बारे की मदद से बांध की 15-18 मीटर गहराई से विमान का मलबा बाहर निकाला। विमान निजी विमानन कंपनी 'अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड' का था।