Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती के दौरान मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्णानंद घाट जानकी झूला पुल पर महिलाओं द्वारा आयोजित संध्याकालीन विश्व प्रसिद्ध महिला गंगा आरती के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी द्वारा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।  गंगा आरती में शामिल हुए देश-विदेश की श्रद्धालुओं ने सत्यनिष्ठा एवम एकता से काम करने की शपथ ली।

हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एक ऐसा खजाना है जिसे हमें संजोकर रखना चाहिए। यह हमारे देश की ताकत और गौरव है। आज भी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना आवश्यक है ताकि हम मिलकर चुनौतियों का सामना कर सकें और देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकें।