Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

ISIS को फंडिंग करने के आरोप में नासिक का इंजीनियर गिरफ्तार, सीरिया भेजा था पैसा

Nashik: महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार  को नासिक से एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का समर्थन और फंडिंग करने का आरोप है। एटीएस के मुताबिक 32 साल का ये आरोपित इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करता है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी के साथ, महाराष्ट्र एटीएस ने "आईएसआईएस समर्थन और वित्तपोषण के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों" का खुलासा किया है। अधिकारी के अनुसार इंजीनियर मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर नासिक शहर में एक आयात-निर्यात का कारोबार करता है। जांच के दौरान पता चला है कि उसने आईएसआईएस को तीन बार पैसा ट्रांसफर किया है। आतंकवाद निरोधी दस्ता अब इंजीनियर के दूसरे राज्यों में सहयोगियों की जानकारी खंगाल रही है।

एटीएस ने नासिक में इंजीनियर के ठिकाने की तलाशी ली। जहां से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और पेन ड्राइव समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए। एटीएस के अधिकारी ने बताया कि आतंकी आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित इंजीनियर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 31 जनवरी तक 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।