Breaking News

J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई     |   मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान     |   राहत और बचाव के लिए केंद्र तैयार: सीएम फडणवीस से बोले अमित शाह- हर मदद मिलेगी     |   इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   तमिलनाडु विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति पर मद्रास HC सख्त, UGC और केंद्र को भेजा नोटिस     |  

नार्को आतंकवाद मामला: जम्मू कश्मीर के पुंछ में SIA ने छापेमारी की

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में एक परिसर में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैलान इलाके के पुलिस लाइन क्षेत्र में छापे मारे गए। सूत्रों के अनुसार जमीर शेख के घर पर छापेमारी मादक पदार्थ-आतंकवाद के वित्तपोषण मामले की जांच से जुड़ी थी।

एसआईए क्षेत्र में आतंकवादी संगठनों और व्यक्तियों और समूहों के बीच कथित वित्तीय संबंधों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शेख के घर की तलाशी ली गई और एजेंसी जांच के तहत जब्त किए गए सामानों का विश्लेषण कर रही है।