Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

नैनीताल पालिका अध्यक्ष सीट रिजर्व: मुकाबला होगा रोचक

नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है, जिसमें विभिन्न दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों को लेकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। इतना तय है कि मुकाबला कड़ा और रोचक रहेगा। नैनीताल में अध्यक्ष पद की सीट बीते चुनावों में वर्ष 1996, 2002 और 2012 में भी अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित थी। वर्ष 1996 के चुनाव में संजय कुमार संजू विजयी रहे थे। वर्ष 2002 में अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित सीट पर तब वर्तमान विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। वर्ष 2012 के चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल के श्यामनारायण विजयी हुए थे।