Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

रियासी में हुए आतंकी हमले वाली जगह का NIAने दौरा किया

जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच शुरू कर दी है। 

एनआईए की टीम रियासी में उस जगह पहुंची जहां आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था।

इस हमले में नौ लोगों की जान चली गई।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

बता दें, रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें बस ड्राइवर को गोली लग गई और उसने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में गिर गई।