Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपितों को एनआईए कोलकाता से बेंगलुरु लेकर पहुंची

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपितों को एनआईए पश्चिम बंगाल के कोलकाता से कर्नाटक के बेंगलुरु लेकर पहुंची। आरोपित अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन को शुक्रवार को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। बम ब्लास्ट के आरोपितों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपित अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाज़िब को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लगभग 190 किलोमीटर दूर पुरबा मेदिनीपुर जिले के होटल से गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट ने शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड एनआईए को दी। जिसके बाद एनआईए उनसे आगे की पूछताछ करने के लिए बैंगलुरू लेकर पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल मतीन ताहा ब्लास्ट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मास्टरमाइंड था और शाजिब ने कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस रखा था।