Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपित मुसव्विर हुसैन शाजिब और ए. मथीन अहमद ताहा का कोलकाता के पास एक ठिकाने में मौजूद होने का पता चला जिसके बाद एनआईए की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

अधिकारियों ने कहा कि शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था और ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मुख्य साजिशकर्ता है। एक अधिकारी ने कहा, "12 अप्रैल 2024 की सुबह एनआईए ने कोलकाता के पास आरोपियों का पता लगाने में सफलता हासिल की। आरोपी वहां पहचान बदल कर रह रहे थे।"

अधिकारी ने बताया कि एनआईए, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल की राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच सहयोग की वजह से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एजेंसी ने 29 मार्च को फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। बेंगलुरू में ब्रुकफील्ड के आईटीपीएल रोड पर मौजूद कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था और तीन मार्च को एनआईए ने इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था।