Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Jammu Kashmir: ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, आठ जगहों पर मारे छापे

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों समेत आठ जगहों पर सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में छापेमारी की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के दलों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के घर पर छापा मारा। वागे का नाम कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और हाल ही में सामने आए ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल में लोगों को शामिल करने के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है।

उसे अक्टूबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एनआईए ने पिछले महीने कार विस्फोट मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और संबूरा इलाकों में भी छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि ये जगह दिल्ली कार विस्फोट मामले से जुड़े लोगों से संबंधित हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने डॉ. अदील अहमद राठेर के घर की तलाशी ली, जिसे नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।