महाराष्ट्र: एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन पांच बच्चों को बचाया जो ठाणे में मुंब्रा खादी मशीन बांध के पास एक पहाड़ी पर केकड़े पकड़ने के दौरान फंस गए थे.
फायर ऑफिसर गणेश केदारे ने कहा कि हमें कल रात करीब 8:30 बजे फोन आया कि कुछ बच्चे पहाड़ी पर फंस गए हैं. हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची. सभी पांच बच्चों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं.