Breaking News

केरलम में आज से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी     |   राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल 2026, कल लोकसभा से हुआ था पास     |   कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक हाई अलर्ट     |   सावन के पहले दिन उज्जैन में महाकाल की विशेष भस्म आरती संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब     |   उपचुनाव: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर आज मतदान     |  

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव में NDA को मिली बड़ी जीत

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. MLC चुनाव में NDA ने जबरदस्त जीत हासिल की है, महाराष्ट्र में एनडीए के महायुति गठबंधन ने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं इंडिया गठबंधन के तीन प्रत्याशियों में से सिर्फ 2 ही जीत सके हैं, इसके अलावा ये भी खबर है कि कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.

बता दें कि 11 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद जब मतगणना हुई तो सामने आया कि बीजेपी को 5, शिवसेना के शिंदे गुट और NCP के अजित पवार गुट को 2-2 सीटों पर जीत मिली. वहीं INDIA गठबंधन से शिवसेना के उद्धव गुट और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं शरद पवार के समर्थन से खड़े जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं.