नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के घटक दलों की बैठक चंडीगढ़ के होटल ललित में होगी। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी एनडीए के नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और घटक दल के नेताओं को संबोधित करेंगे।