Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, पेपर लीक बिल समेत संसद की रणनीति पर हुई चर्चा, पहली बार NCPI सांसद हुए शामिल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस बैठक में पहली बार तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर बनी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय और सायनी घोष भी शामिल हुईं।

बैठक में संसद की कार्यवाही और NDA की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। खास तौर पर लोकसभा में पेश किए गए ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। यह बिल पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए लाया गया है।

सरकार इस बिल के जरिए पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई करना चाहती है। बिल में दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं। बैठक में विपक्ष की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच संसद में NDA की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल और संसद में अलग-अलग मुद्दों पर एकजुट होकर सरकार का पक्ष रखने पर भी विचार किया गया। बता दें कि ‘मंगल मिलन’ NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक है, जिसमें भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसद शामिल होते हैं। इस बैठक में संसद की रणनीति और महत्वपूर्ण मुद्दों पर गठबंधन के बीच चर्चा की जाती है।