Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा अनिल एंटनी चुनाव हारें: कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी

कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी ने मंगलवार को कहा कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा अनिल एंटनी लोकसभा चुनाव में हार जाए। पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी के टिकट पर पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम में ए. के. एंटनी ने कहा उनके लिए कांग्रेस सबसे ऊपर है और ये पार्टी ही उनका धर्म है। उन्होंने कहा कि पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बच्चों का बीजेपी में शामिल होना गलत है।