Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मंदिर की देखभाल करता है मुस्लिम समुदाय

 जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के रिचवा गांव में धार्मिक भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिलती है। यहां सदियों पुराने मंदिर की देखभाल मुस्लिम समुदाय करता है।

गांव वालों ने बताया कि आसपास के लोग पूजा-पाठ और दूसरे धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मंदिर में आते हैं। गांव की आबादी सौ फीसदी मुस्लिम है। यहां का हर शख्स मंदिर की देखभाल करना अपनी जिम्मेदारी मानता है।

सदियों पुराना मंदिर कश्मीर की विरासतों में एक है। गांव के लोग अपनी विरासत की देखभाल करने में गर्व महसूस करते हैं।