टाटा मुंबई मैराथन 2025 की आधिकारिक जर्सी बुधवार को मुंबई में लॉन्च की गई।
लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री सैयामी खेर, टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल मौजूद रहे। सौरव घोषाल ने प्रतिभागियों के लिए दौड़ पूरी करने के महत्व पर जोर दिया।
सैयामी ने कहा, "मुझे आशा है कि आप ट्रेनिंग ले रहे हैं क्योंकि इसमें लगभग छह महीने का समय लगता है। ये वास्तव में एक सुंदर अनुभव है। मैंने 2016 में अपना पहला मुंबई मैराथन किया था। लोग आपका उत्साह बढ़ाते हैं।"
रोहन बोप्पना ने कहा, "मुंबई में मैराथन वास्तव में खास है। ये पूरे शहर को एक साथ लाता है। ये एक शानदार माहौल है और जब भी मैंने इसे देखा है, मैंने देखा है कि बहुत से लोग वास्तव में इसका आनंद ले रहे हैं।" मैराथन 19 जनवरी 2025 को होगी। इसकी शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे टर्मिनस (सीएसएमटी) के बाहर से होगी।
मुंबई: टाटा मुंबई मैराथन 2025 की जर्सी लॉन्च हुई
You may also like
Himachal: तपती गर्मी से राहत के आसार, मध्य इलाकों में बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना.
Jammu: वंदे भारत 30 अप्रैल से जम्मू को श्रीनगर से जोड़ेगी, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा.
उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई.
सीएम योगी ने TMC को दी चुनौती, कहा- बंगाल में मां काली व मां दुर्गा की पूजा कोई रोक नहीं सकता.