Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

मुंबई: भिंडी बाजार में चार मंजिला इमारत ढही

दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात चार मंजिला खाली इमारत आंशिक रूप से ढह गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना निशानपाड़ा रोड पर खोजा जमात खाना के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इमारत जर्जर थी और इस कारण उसमें कोई नहीं रह रहा था। अधिकारी के अनुसार तलाश और बचाव अभियान के लिए फायर डिपार्टमेंट के पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजे गए।

इस घटना के बाद इमारत के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।