Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

मोहर्रम का जुलूस आज, शहर में कई रूट डायवर्ट

मोहर्रम के जुलूस के चलते बुधवार को शहर के कई रूट डायवर्ट रहेंगे। जुलूस दोपहर दो बजे से निकाला जाना है। इसके लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। एसएसपी अजय सिंह ने इस दरम्यान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील भी की है ताकि, क्षेत्र विशेष में आने वालों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। जुलूस में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात किया जाएगा।

जुलूस के ईसी रोड से शुरू करने पर ईसी रोड की ओर कोई ट्रैफिक नहीं आएगा, यूकेलिप्टस चौक, बेनी बाजार, सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा।