Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

Rajasthan: माउंट आबू में गिरा पारा, सर्दियों का आनंद लेने गुजरात से पहुंच रहे सैलानी

Rajasthan: राजस्थान में सिरोही जिले के मशहूर पर्यटन स्थल माउंट आबू में बुधवार सुबह पारा गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अरावली पर्वतमाला के बीच बसे माउंटआबू का कुदरती नजारा सैलानियों को खूब भाता है। इस ठंडे मौसम का लुत्फ उठाने के लिए यहां पडोसी राज्य गुजरात से खूब सैलानी आ रहे हैं

सोमवार सुहावने मौसम के बीच पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन मंगलवार को ये गिरकर चार डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान लगाया है। इससे यहां पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है क्योंकि उन्हें बड़े पैमाने पर सैलानियों के आने की उम्मीद है।