पुणे कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने यह जानकारी दी है.
उन्होंने कहा है कि ब्लड सैंपल में हेराफेरी के मामले में आरोपी के पिता पर भी मामला दर्ज किया गया है. इस सिलसिले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर और एक वार्ड बॉय पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं.