Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

मां-बेटे ने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा, फांसी पर लटकाया

पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक कुत्ते को पेड़ से लटका कर उसकी हत्या करने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके में हुई। प्रभावती जगताप और उसके बेटे ओमकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिवसेना नेता (उद्धव ग्रुप) आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस घटना को उठाया था और मिशन पॉसिबल फाउंडेशन चलाने वाली पशु कार्यकर्ता पद्मिनी स्टंप की पुलिस से संपर्क करने और मां और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी। ये फाउंडेशन कुत्तों के लिए आश्रय गृह चलाता है।

पौड रोड पुलिस स्टेशन के सीनियर अधिकारी संतोष गिरिगोसावी ने कहा, "22 अक्टूबर को, प्रभावती ने कथित तौर पर अपने पालतू लैब्राडोर पर डंडे से हमला किया। बाद में, उसके बेटे ओमकार ने कुत्ते को एक पेड़ से लटका दिया। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। आरोपी ने हमें बताया कि कुत्ता परेशानी पैदा कर रहा था। "

स्टंप ने बताया, "कुत्ते को मारने से पहले परिवार ने पिंपरी के एक कुत्ते प्रेमी को फोन किया और उसे आकर कुत्ते को ले जाने के लिए कहा। लेकिन बाद में उन्होंने एक पेड़ से लटके कुत्ते की तस्वीर भेजी। हम वहां पहुंचे और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।"